फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two wheeler thefts exposed, two arrested, 12 bikes recovered

Haridwar News: दोपहिया वाहन चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार, 12 बाइकें बरामद

Mon, 22 Jul 2024 04:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Two wheeler thefts exposed, two arrested, 12 bikes recovered
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिजनौर के हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 24 जून को मुखिया गली निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है जबकि 27 जून को निर्मला छावनी निवासी अमन कश्यप ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए वाहन चोरों को चिह्नित किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार को रोड़ीबेलवाला के पास सर्विस रोड से चोरी की बाइक के साथ आरोपी विक्की निवासी मोहल्ला बागबान छापेग्रान कस्बा नहटौर जनपद बिजनौर और दुष्यंत निवासी ग्राम महमूदपुर मिलक उर्फ बच्चे वाला थाना नहटौर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर 11 अन्य चोरी की बाइकें बरामद की गई। दो बाइकें नगर कोतवाली क्षेत्र और 10 दोपहिया वाहन विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed