फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two tigers in the Motichur range, none of the tigers

मोतीचूर रेंज में दो बाघिन, बाघ एक भी नहीं

Fri, 17 Jul 2020 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two tigers in the Motichur range, none of the tigers
मोतीचूर रेंज में विचरण करती बाघिन। - फोटो : HARIDWAR
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से टाइगर बाड़ा बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्देश्य पार्क में बाघों की संख्या को बढ़ाना है। पार्क की मोतीचूर रेंज में लंबे समय से दो बाघिन तो हैं पर बाघ एक भी नहीं है। इस रेंज में अब पार्क प्रशासन ने दो बाघ और तीन बाघिन को शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

मोतीचूर रेंज के मुख्य टाइगर मूवमेंट क्षेत्र में एक हेक्टेयर भूमि में यह बाड़ा बनाकर तैयार किया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने मोतीचूर रेंज में टाइगर बाड़े में दो बाघ और तीन बाघिन शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर मोहर लगाने के बाद एक कमेटी का गठन भी किया है। कमेटी अक्तूबर में बाघों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर देगी। इस रेंज में एक-एक कर दो बाघ और तीन बाघिन को लाया जाएगा। सबसे पहले बाहर से लाए गए बाघ अथवा बाघिन को टाइगर बाड़े में रखा जाएगा। इस टाइगर बाड़े में बाहर से लाए गए बाघ अथवा बाघिन को तब तक रखा जाएगा तब तक वह इस रेंज में पहले से ही रह रही दो बाघिन के संपर्क में न आ जाएं। मोतीचूर रेंज में पहले से ही रह रहीं दो बाघिनों को टी-1 और टी-2 नाम दिया गया है।
विज्ञापन

--
मोतीचूर रेंज में टाइगर बाड़ा बनाकर तैयार है। इस टाइगर बाड़े में दो बाघ और तीन बाघिन अक्तूबर में लाए जाने हैं। इस वक्त इस रेंज में केवल दो बाघिन हैं।
-कोमल सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क
--
पार्क में लगाए फलदार पेड़
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के नवनियुक्त निदेशक धर्मेश कुमार सिंह और वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने पार्क की रामगढ़ रेंज में जंगली जानवरों के लिए फलदार पेड़ लगाए। इसके साथ ही पार्क को हरा भरा बनाने के लिए छायादार और फूलदार पेड़ भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed