फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two stone crushers sealed, fine of 68 lakhs

दो क्रशर सीज, 68 लाख का जुर्माना

Sat, 21 Aug 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two stone crushers sealed, fine of 68 lakhs
जिला खनन एवं राजस्व विभाग ने भोगपुर क्षेत्र में छापामारी कर अवैध खनन एवं भंडारण के आरोप में दो स्टोन क्रशरों को सील कर दिया। क्रशरों पर 68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई से अवैध खनन एवं भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के मुताबिक भोगपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रात में कुछ स्टोन क्रेशर संचालकों की ओर से नदियों से अवैध खनन, अवैध भंडारण एवं परिवहन करने की शिकायत मिल रही थी। जिला खनन अधिकारी एवं तहसीलदार हरिद्वार को इसकी जांच सौंपी की गई थी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर जिला खनन और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। जिला खान अधिकारी रवि नेगी और तहसीलदार शालिनी के नेतृत्व में टीम ने भोगपुर क्षेत्र के तिरुपति और श्री कृष्णा स्टोन क्रशर पर छापा मारा।
विज्ञापन

दोनों क्रशरों में भंडारण किए उप खनिज की पैमाइश की गई। अवैध उप खनिज पाया गया। तिरुपति क्रशर में करीब छह हजार टन और श्री कृष्णा क्रशर में करीब दस हजार टन अवैध उप खनिज मिला। टीम ने तिरुपति क्रशर पर 23 लाख रुपये और श्री कृष्णा क्रशर पर 45 लाख रुपये का अर्थदंड लगाते हुए दोनों क्रशरों को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed