{"_id":"67154e06ab5bbae609048f99","slug":"two-smugglers-arrested-with-630-grams-of-smack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-124476-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 6.30 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 6.30 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 6.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस टीम नशा तस्करों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी क्रम में शनिवार की रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी आम के बाग सल्फर मोड शांतरशाह के पास दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, संदेह होने पर पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपी जहांगीर निवासी बढ़ेड़ी राजपुताना के पास से 3.12 और मयंक राय निवासी साई मंदिर वाली गली राय क्लीनिक बहादराबाद के पास से 3.18 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पैन, 1680 रुपये की नकदी बरामद हुई है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बकरा मार्केट के पास पप्पन मुर्गे वाले के खोखे के पीछे से आरोपी निसार निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चाकू लेकर घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तिरछा पुल के पास से आरोपी कुंदन निवासी जगजीतपुर कनखल को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। संवाद