फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two sides fight in car and bike collision

कार व बाइक की टक्कर, दो पक्षों में मारपीट

Sat, 16 Oct 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Two sides fight in car and bike collision
पेट्रोल पंप के पास कार व बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के व्यक्ति की आंख पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी ओसीन जोशी के मुताबिक गांव अजीतपुर निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात को नौ बजे अपनी पत्नी गीता व बेटे अंशुल के साथ शादी में जा रहे थे। बिजेंद्र का कहना है कि जब वह जगजीतपुर में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आए तीन लड़कों ने उनकी गाड़ी को रोककर बदतमीजी शुरू कर दी थी। आरोप है कि तीनों ने मारपीट करते हुए उनके बेटे के सिर में शराब की बोतल मार दी, जिससे उनका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बिजेंद्र का कहना है कि इसी दौरान उनका भाई नरेंद्र व भाभी बबीता भी मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई व भाभी के साथ भी मारपीट कर भाई की आंख में नुकीली चीज से वार दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से संदीप कुमार निवासी शांति पुरम कॉलोनी जगजीतपुर और विजय कसाना निवासी शुभम विहार कॉलोनी जगजीतपुर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में जगजीतपुर केशवपुरम निवासी संदीप कुमार ने शिकायत देकर बताया कि वह जगजीतपुर पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने के लिए अपने साथी विजय कसाना व नितिन के साथ जा रहा था। जैसे ही वे पेट्रोल पंप की तरफ मुडे़ तो सामने से गाड़ी की साइड से टक्कर लग गई। आरोप है कि गाड़ी से नरेंद्र कश्यप व आठ-दस लोग उतरे और गाली गलौज देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में विजय कसाना व नितिन को सिर में काफी चोट आई है। थाना प्रभारी ओसीन जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed