{"_id":"698dc91c8f376dd3f7025331","slug":"two-sides-clashed-police-deployed-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-144831-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस तैनात
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर कलां में दो युवकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने के बाद मामला बढ़ गया। अलग-अलग पक्षों का मामला जुड़ा होने की वजह से एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम को एक दुकानदार व युवक के बीच किसी बात को लेकर पहले आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते ही मारपीट हो गई। जब इसका पता दोनों पक्षों के लोगों को चला तो वह मौके पर इकट्ठा हो गए। इससे पहले बात बढ़ती तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों गुटों के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
तनातनी को देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि अभी किसी की तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।