{"_id":"6223bd9d64a55925f7217dec","slug":"two-people-who-came-to-the-wedding-died-in-a-car-collision-haridwar-news-drn4056960179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में आए दो लोगों की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में आए दो लोगों की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर खड़े होकर आपस में बात कर रहे दो मथुरा के दो बरातियों को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दोनों बरातियों के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक भरत वर्मा निवासी शीतला घाटी चौक बाजार मथुरा उत्तर प्रदेश की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी तहरीर में भरत वर्मा ने बताया कि उसके चाचा राजाबाबू वर्मा और महेश वर्मा निवासी चौक बाजार भरतपुर गेट थाना कोतवाली जिला मथुरा चार मार्च को हरिद्वार के कनखल में शादी समारोह में आए थे। वह कनखल में श्यामसुंदर भवन में रुके थे। भरत के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे दोनों टहलने निकले और ऋषिकुल के बाहर सहगल पेट्रोल पंप के पास हाईवे के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। देहरादून की ओर से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।