{"_id":"adf33b708485a47674d3513482a55756","slug":"two-people-killed-by-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से भरे डंपर ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से भरे डंपर ने ली दो की जान
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Wed, 20 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवती एवं पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की। साथ ही मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
मसाई कला गांव निवासी रोहित (20 वर्ष) पुत्र नरेश, अभि (5 वर्ष) पुत्र अमित एवं डालूवाला गांव निवासी चमेली (18 वर्ष) पुत्री रामकुमार सहारनपुर जिले के नौरंगपुर गांव निवासी रिश्तेदार के यहां से विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी बिहारीगढ़-बुग्गावाला मार्ग स्थित तेलपुरा के समीप खनन से भरे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में अभि और चमेली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से घबराया डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और डंपर में तोड़फोड़ की। भीड़ डंपर को आग के हवाले करने ही वाली थी कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को रोका।
विज्ञापन
हंगामे की जानकारी पाकर एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ मंगलौर जेबी पांडे आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि आए दिन खनन से भरे वाहन लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार रहे हैं, लेकिन इन पर कोई रोक नहीं लग रही है।
इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि खनन से भरे वाहन रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक ही चलेंगे। इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराकर मार्ग खुलवाया।