फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two people including a woman were arrested with 45 cases of English liquor.

Haridwar News: अंग्रेजी शराब की 45 पेटी के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 05:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Two people including a woman were arrested with 45 cases of English liquor.
हरिद्वार। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की मध्य रात्रि कार्रवाई करते हुए चमगादड़ टापू पार्किंग से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद की हैं। मौके से एक महिला सहित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला आबकारी कैलाश बिंजोला के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का जखीरा लाया गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा मारा, जहां एक कार के अंदर से हरियाणा की अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद हुईं। मौके पर मौजूद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अक्षय निवासी ग्राम सेहरी, थाना खरखौदा, जिला सोनीपत हरियाणा और गृतिका निवासी बी-ब्लॉक, पहलादपुर दिल्ली के रूप में हुई है। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने बताया कि बरामद शराब केवल हरियाणा में ही बेची जा सकती है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed