{"_id":"695926afe208b6c46403edd0","slug":"two-people-have-been-booked-for-attacking-a-bhim-army-worker-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-143133-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भीम आर्मी कार्यकर्ता पर हमले के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भीम आर्मी कार्यकर्ता पर हमले के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। भीम आर्मी कार्यकर्ता ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेठपुर निवासी दीपक कुमार मौर्य ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने मित्र के घर बुक्कनपुर जा रहा था। गांव में चल रहे क्रिकेट मैच को देखने के लिए रुक गया। इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई गुरुसाहब व निर्भय ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित किया। आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर उसकी जान बच सकी। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।