फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two painters fell from a height of 40 feet, one dead, the other critical

Haridwar News: 40 फीट की ऊंचाई से गिरे दो पेंटर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 28 Aug 2025 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two painters fell from a height of 40 feet, one dead, the other critical
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में पतंजलि के पास एक कंपनी की दीवार पर पेंटिंग करते हुए करीब 40 फीट की ऊंचाई से दो पेंटर गिर गए। एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की दोपहर की है। आजाद (32) निवासी डेरा भोरीपुर और फरमान (30) निवासी भोरीपुर एक कंपनी में दीवार पर लगाए गए झूले में बैठकर पुताई का काम कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद कंपनी में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि फरमान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पांच लीटर कच्ची शराब साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादराबाद। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसएसआई प्रदीप राठौर ने बताया कि बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान सहदेवपुर से पतंजलि की ओर आते हुए हरिआश्रय तिराहे से आरोपी नीटू निवासी ग्राम भारापुर थाना बहादराबाद को पकड़ा गया। उसके पास से मिली केन के अंदर से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed