{"_id":"69931e9b5f98c21e110f75ef","slug":"two-injured-in-head-on-collision-haridwar-news-c-5-1-drn1027-902553-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आमने-सामने की भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आमने-सामने की भिड़ंत में दो घायल
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
कलियर क्षेत्र में कांवड़ पटरी पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रशांत शुक्ला निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, रामनगर रुड़की और गुलशन निवासी पूरनपुर राजपुर कोतवाली रानीपुर भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत शुक्ला की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सिविल अस्पताल, रुड़की रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई सुनील पंत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।