फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two hundred and fifty patients of corona found in the district

जनपद में मिले कोरोना के ढाई सौ मरीज

Wed, 02 Feb 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty patients of corona found in the district
जनपद में कोरोना संक्रमण के करीब ढाई सौ मरीज सामने आए हैं। धर्मनगरी में लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। उधर, लालढांग क्षेत्र के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जनपद में 222 लोग स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धर्मनगरी जनपद में 245 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें हरिद्वार में सबसे अधिक 68 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। बहादराबाद क्षेत्र में 60, रुड़की क्षेत्र में 37, भगवानपुर में 12, नारसन में 6, लक्सर में 23, खानपुर में भी तीन मरीज मिले हैं। बाहरी जिलों और राज्यों के मरीजों की संख्या 36 है।
विज्ञापन

उधर, लालढांग क्षेत्र के श्यामपुर कांगड़ी गांव निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी हो गई है। उनका उपचार हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 14 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 11 मरीज हैं। कोविड केयर सेंटरों में 3 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 867 मरीज रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 895 एक्टिव केस हैं। जनपद में कुल मरीजों की संख्या 62698 हो गई है। अभी कुल 6381 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद भर में 7649 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन एक रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed