फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two crushers sealed for burning rubber and plastic.

Haridwar News: अवैध रबर व प्लास्टिक जलाने पर दो कोल्हू सील, नोटिस जारी

Tue, 13 Oct 2026 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Two crushers sealed for burning rubber and plastic.
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर मरगूबपुर-रतनपुर में पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मरगूबपुर और रतनपुर गांव में संचालित दो कोल्हू में ईंधन के रूप में अवैध तरीके से रबर और प्लास्टिक जलाने पर सील किया गया।
ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान रबर और प्लास्टिक जलता हुआ पाए जाने पर कोल्हू को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक को विभागीय कार्रवाई के तहत नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मरगूबपुर रतनपुर में संचालित कोल्हू में रबर जलाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान कोल्हू में ईंधन के रूप में रबर और प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि रबर और प्लास्टिक जलने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा था। इसे देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए कोल्हू को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक रशीद और फरमान निवासीगण मरगूबपुर रतनपुर को विभागीय कार्रवाई के तहत नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed