{"_id":"6a01cadb4e324750b705acaf","slug":"two-arrested-for-drunk-driving-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148681-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नशे में वाहन चला रहे दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नशे में वाहन चला रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर दो चालकों को गिरफ्तार किया। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि सेक्टर-4 बीएचईएल क्षेत्र और विष्णुलोक कॉलोनी के पास चेकिंग अभियान चलाया। गणेश विहार जमालपुर निवासी विक्रम और सुभाष नगर ज्वालापुर निवासी मोहित कुमार को शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़ा गया। दोनों चालकों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उन्हें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 में हिरासत में लिया। दोनों की बाइकें सीज कर दी गई।
-- -
सड़क पर हुड़दंग कर रहे तीन गिरफ्तार
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि रविवार की देर रात कुछ युवक सड़क पर हो-हल्ला कर रहे थे, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने राहुल पाल, रजनीश सैनी और शौकिंदर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।