फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested for breaking locks of two shops and stealing goods

Haridwar News: दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for breaking locks of two shops and stealing goods
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लेने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 17 अक्तूबर को गीता निवासी एकता विहार काॅलोनी निकट बैरियर नंबर छह रानीपुर ने शिकायत दी थी। बताया था कि 16 अक्तूबर की रात उसकी बैरियर नंबर छह के पास बनी दुकान का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर, होम थिएटर, सोलर पैनल, दो बैटरी और पड़ोस की दुकान से एक गैस चूल्हा, कैंपर, सिलिंडर, ड्रम आदि सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि खोजबीन करते हुए मिलट्री फार्म निकट शिवालिक नगर से आरोपी अशरफ निवासी ग्राम व थाना नेहटोर जिला बिजनौर और आलम निवासी ग्राम राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद हो गया है। दोनों ने 16 अक्तूबर की रात बैरियर नंबर छह के पास दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed