फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two accused arrested with nine stolen motorcycles

Haridwar News: चोरी की नौ मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 04:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with nine stolen motorcycles
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने भी दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए ऑटो लिफ्टर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की नौ मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इनमें तीन बाइकें ज्वालापुर क्षेत्र और छह हरिद्वार व देहरादून क्षेत्र से चोरी की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को विनोद भारद्वाज निवासी शिवपुरी कॉलोनी थाना कनखल और 20 जुलाई को ललित गुप्ता निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर व अंकित कुमार निवासी हसनपुर पालकी तहसील धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने शिकायत दी थी कि उनकी मोटरसाइकिलें चोरी कर ली गई हैं। पुलिस ने तीनों मामलों अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें चेक करते हुए वाहन चोरों की खोजबीन शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि शनिवार की देर शाम चेकिंग के दौरान नहर पटरी रेगुलेटर पुल के आगे से चोरी की बाइक के साथ आरोपी फैसल निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर, मनव्वर उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम सराय नियर इमामबाड़ा कोतवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बाइक पीएसी के बाहर सडक के किनारे से रात में चोरी की थी। दोनों की निशादेही पर पुरानी कांवड़ पटरी किनारे स्थित खंडहर में छिपाकर रखी गई आठ बाइकें भी बरामद की गई हैं। दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed