फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tubewells in Ramnagar and Ganeshpur are out of order, leading to water shortages

Haridwar News: रामनगर और गणेशपुर में ट्यूबवेल खराब, पानी की किल्लत

Mon, 16 Feb 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Tubewells in Ramnagar and Ganeshpur are out of order, leading to water shortages
शहर के दो क्षेत्रों में ट्यूबवेल नहीं चलने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। रामनगर में तीन दिन से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं गणेशपुर में दो दिन से पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। दोनों स्थानों के 20 हजार लोगों को हो रही परेशानी।
विज्ञापन




रामनगर में तीन दिन से सुबह के समय महज डेढ़ घंटा पानी सप्लाई हो रहा है जबकि नियमानुसार रोजाना तीन घंटे पानी आता है। यहां पर दो ट्यूबवेल तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं। अन्य ट्यूबवेल से ही थोड़ा बहुत पानी सप्लाई हो रहा है। सुषमा कोहली, कामिनी तनेजा, पुष्पा देवी, नितिन तनेजा, गिरधारी लाल, रेनू मेहंदीरत्ता, आशा गुलाटी, परमजीत कौर, कल्पना शर्मा, निशा शर्मा, रजनी अरोड़ा, प्रेरणा मेहंदीरत्ता आदि ने बताया कि पानी का प्रेशर बहुत कम है।
विज्ञापन




डेढ़ घंटे ही पानी आ रहा है जिससे उनके घरों के टैंक नहीं भर पा रहे हैं। उधर, गणेशपुर में ट्यूबवेल के कनेक्शन में खराबी होने से यहां पानी की सप्लाई बंद है। पिछले दो दिन से समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है। इस बाबत जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विवेक रवि ने बताया कि गणेशपुर में देर शाम ट्यूबवेल को सुचारु करा दिया गया है जबकि रामनगर में एक मोटर बार-बार ट्रिप कर रही है। कुछ दिन में नई मोटर रखवाकर पानी को पहले की तरह सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed