फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tribute paid to martyr soldiers and teachers

शहीद जवानों और शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 13 Oct 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr soldiers and teachers
गुरुकुल कांगड़ी विवि के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में श्रीनगर में शहीद हुए सेना के जवानों और आतंकियों के हाथों मारे गए शिक्षक, प्राचार्य व समाजसेवियों को श्रद्धांजलि दी गई। यज्ञ आयोजित कर सभी की आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना की गई। बीते सप्ताह आतंकियों ने शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

रसायन विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यकारी संकायाध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर तिवारी ने कहा जिस तरह विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर संसार को पाप मुक्त किया था, उसी तरह भारतीय सेना आतंकियों का अंत कर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ाएगी। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र का प्रत्येक युवा सेना के शहीद जवानों और उनके परिवार के साथ खड़ा है। डा. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सख्त और शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान कंप्यूटर साइंस विभाग से उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. सुयश भारद्वाज, डॉ. अजय कुमार, डॉ. निशांत कुमार, दीपक वर्मा, अशोक कुमार, बृजेश कुमार, योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed