फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Travel schedule disturbed due to delay of one and a half hours

सवा घंटे की देरी से बिगाड़ा विजय संकल्प यात्रा का शेड्यूल

Sat, 18 Dec 2021 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Travel schedule disturbed due to delay of one and a half hours
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सवा घंटे की देरी से विजय संकल्प यात्रा का सारा शेड्यूल बिगड़ गया। स्थिति यह बन गई कि दो बार भाजपा के अध्यक्ष के संबोधन में परिवर्तन करना पड़ गया। समय अभाव के कारण न तो भाजपा अध्यक्ष मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सके और और न ही रोड शो के समापन पर। उन्होंने रोड शो दौरान रथ पर चलते हुए ही दस मिनट में अपने भाषण को निपटा दिया।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पंतद्वीप पार्किंग पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं का संबोधन का कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए भाजपा हाईकमान की ओर से मंच बनाया गया था। भाजपा कार्यकर्ता भी लोगों को लेकर बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंचे थे। मंच से लगातार भाजपा नेताओं का संबोधन चल रहा था। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को संबोधन के बाद विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ दोपहर में एक बजे करना था। जिसके लिए कार्यकर्ता भी अपने अध्यक्ष का मार्गदर्शन लेने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे।
विज्ञापन

मगर भाजपा के अध्यक्ष लगातार लेट हो रहे थे। वह करीब सवा दो बजे मंच पर पहुंचे। देर हो जाने से भाजपा अध्यक्ष ने अपना संबोधन के कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया। हाईकमान की ओर से रोड शो के समापन स्थल शिवमूर्ति चौक पर भाजपा अध्यक्ष का संबोधन तय किया गया। इससे भाजपा अध्यक्ष सीधे शंख ध्वनि के साथ विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर रोड शो के लिए निकल पड़े। बाद में कार्यक्रम में अचानक से फिर से परिवर्तन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेला अस्पताल के पास रोड शो के दौरान रथ पर चलते हुए ही अपना भाषण शुरू कर दिया। दस दिन भाषण देने के बाद वह रथ से उतरकर गाड़ी में बैठकर भल्ला कॉलेज में बने हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। जबकि शिवमूर्ति चौक पर बैंडबाजों के साथ स्वागत करने और उनका उद्बोधन सुनने के लिए पहुंचे लोग उनका इंतजार करते रह गए। इससे भाजपा के रोड शो में व्यवधान भी होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed