फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Transfer of staff leader leading the movement

आंदोलन की अगुवाई को करने वाले कर्मचारी नेता का ट्रांसफर

Mon, 10 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Transfer of staff leader leading the movement
करीब 40 दिन से डीएफओ के ट्रांसफर की मांग के लिए चल रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेता का ही ट्रांसफर हो गया है। इससे अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग के आंदोलित वन कर्मचारियों की ओर से डीएफओ धर्म सिंह मीणा के कार्यभार संभालने के एक सप्ताह बाद ही उन पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया गया था। कर्मचारी 13 दिसंबर से डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले सप्ताह वन विभाग के समस्त 38 वन प्रभागीय कार्यालयों में भी प्रदेशव्यापी हड़ताल कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में शुरू कर दी गई थी। आईएफएस अधिकारी डीएफओ का ट्रांसफर नहीं हो रहा है लेकिन जिस संगठन उत्तराखंड फोरेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन चल रहा था। उसके संयोजक सचिव शेखरचंद्र जोशी का तबादला जरूर हो गया है।
विज्ञापन

शेखरचंद्र जोशी के पांच जनवरी के ट्रांसफर आदेश वन प्रभाग कार्यालय में पहुंचने पर अन्य वन कर्मियों में खलबली मच गई है। मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत कुमार पठनायक की ओर से शेखरचंद्र जोशी का हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय से अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर में स्थानांतरण किया गया है। उनका कहना है कि ट्रांसफर एक प्रशासनिक व्यवस्था है। इसके आधार पर ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर का कर्मचारियों के आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed