{"_id":"592323e34f1c1bd20853603b","slug":"trains-will-run-from-haridwar-right-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी हरिद्वार से ही चलेेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी हरिद्वार से ही चलेेंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 22 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा न होने के चलते हुए अभी आठ जोड़ी ट्रेने हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक ही संचालित रहेंगी।
17 अप्रैल से आठ जोड़ी ट्रेनों को देहरादून जाने से रद्द करते हुए हरिद्वार तक संचालित करने का निर्णय 22 मई तक के लिए लिया गया था। जिसमें नई दिल्ली शताब्दी, कोच्चिवाली, चेन्नई मदुरई, उपासना, उज्जैनी, इंदौर एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और ओखा एक्सप्रेस का संचालन हरिद्वार तक ही हो रहा है। इन ट्रेनों में शताब्दी और लिंक एक्सप्रेस के देहरादून न जाने से यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को सिर्फ एक दिन ही एसी बस उपलब्ध करायी गई, लेकिन बाद में उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया। यात्री बसों में धक्के खाकर देहरादून जाने को विवश हैं। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि 22 मई तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ट्रेनों के संचालन के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते इन ट्रेनों को हरिद्वार तक ही संचालित किया जाता रहेगा।