{"_id":"6266fb06d52af14c0d5e3a91","slug":"trainee-doctors-started-indefinite-strike-haridwar-news-drn410023758","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु डॉक्टरों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु डॉक्टरों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सोमवार से ऋषिकुल के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
शुक्रवार और शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि एलोपैथिक के प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाईफंड बढ़ाकर 17 हजार रुपये महीना कर दिया गया है। जबकि उनका साढ़े सात हजार रुपये ही चला आ रहा है।
प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सीएम से वार्ता के लिए समय दिलाने की मांग सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह से की थी। तब जाकर गेट खुलने से मरीजों और कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। लेकिन साथ ही कहा था कि यदि सीएम से वार्ता के लिए समय नहीं दिलाया गया तो वह सोमवार से फिर से अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
जिसके क्रम में सोमवार को सुबह ही ऋषिकुल और गुरुकुल के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्रों ने गेट को बंद नहीं किया। धरना स्थल रियाज, मोहित सैनी, प्रीति, मानसी, पूजा पंत, गरिमा आदि मौजूद रहे।