{"_id":"626970f3d112192c8f71b1e3","slug":"trainee-doctors-put-locks-on-the-gate-opd-went-out-haridwar-news-drn4101891126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल छात्रों ने जड़ा ताला, डॉक्टरों ने गेट के बाहर शुरू की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल छात्रों ने जड़ा ताला, डॉक्टरों ने गेट के बाहर शुरू की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने ऋषिकुल के मुख्य गेट समेत सभी गेटों पर बुधवार को फिर से ताले जड़ दिए। छात्रों के नहीं मानने पर कुलपति समेत डॉक्टरों ने गेट के बाहर ही ओपीडी शुुरू कर दी। बाद में कुलपति से वार्ता के बाद प्रशिक्षु डॉक्टरों ने गेट के ताले खोल दिए लेकिन धरना जारी है।
मंगलवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों की ओर से स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्य गेट समेत सभी गेटों और ओपीडी पर तालाबंदी करके दिन-रात का धरना शुरू कर दिया गया था। बुधवार को भी प्रशिक्षु डॉक्टरों ने गेट के ताले नहीं खोले। इससे महाविद्यालय में पहुंचे डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ अंदर नहीं जा सका। छात्रों से वार्ता करने के लिए कुलपति सुनील कुमार जोशी भी गेट पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ आ गए। उन्होंने छात्रों से गेट का ताला खोलने का अनुरोध किया लेकिन छात्र नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। गेट के बाहर बड़ी संख्या में मरीज भी इकठ्ठा हो गए। इससे कुलपति सुनील कुमार जोशी समेत अन्य डॉक्टरों ने कुर्सियों की व्यवस्था करके बंद गेट के बाहर ही ओपीडी शुरू कर दी। करीब 11 बजे एक गेट का ताला तोड़कर कुलपति और अन्य स्टाफ अंदर पहुंचा लेकिन प्रशिक्षु डॉक्टरों की ओर से फिर से इस गेट पर भी दूसरा ताला ठोक दिया गया। इसके बाद कुलपति ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। वार्ता के बाद छात्र माने और गेट और ओपीडी के ताले खोल दिए लेकिन वह मांग पूरी होने तक धरने पर डटे रहे। गुुरुकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्रों ने भी गेट बंद करके धरना दिया।