फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protested against the proposal to shift the bus station

Haridwar News: बस अड्डा शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में उतरे व्यापारी

Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against the proposal to shift the bus station
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित महायोजना के तहत बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाए जाने के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने अपर रोड पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि हरिद्वार पौराणिक तीर्थस्थल है। हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थितियां बिल्कुल अलग है। हरिद्वार की वास्तविक स्थिति का ज्ञान नहीं रखने वाले प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि विकास के नाम पर तोड़फोड़ का समर्थन करते हैं। बस अड्डे को बाहर ले जाने के बजाय हरिद्वार में व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि मेला प्राधिकरण के सुपुर्द की जाए।
विज्ञापन

संरक्षक तेजप्रकाश साहू ने कहा कि अंग्रेजी शासन में जनता की सुविधा के लिए सभी शहरों में बस अड्डा व रेलवे स्टेशन आमने-सामने बनाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोगों की नजर बस अड्डे की बेशकीमती जमीन पर है। इसलिए वे नहीं चाहते कि बस अड्डा शहर में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सूरज केशवानी, गगन गूगनानी, अजय रावल, सुनील कुमार, पवन सुखीजा, दिनेश साहू, विजय शर्मा, मनीष सिंघल, मुन्ना विश्वास, मोहनदास गोस्वामी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed