फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders burnt effigy of municipal administration on chaos

अव्यवस्थाओं पर व्यापारियों ने फूंका नगर निगम प्रशासन का पुतला

Fri, 25 Oct 2019 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traders burnt effigy of municipal administration on chaos
चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
नगर निगम अधिकारियों पर सफाई व्यवस्था में सुधार न कराने, लाइटें न लगवाने, नालों में गंदगी को साफ न कराने आदि में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने सुधार न होने पर नगर निगम में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि मार्केट, कॉम्पलेक्सों के अलावा मुख्य मार्गों पर भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। दीपावली पर्व के मौके पर भी नगर निगम के अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। उन्होंने कहा कि नालों, नालियों का बुरा हाल है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को भी सही समय पर नहीं उठाया जाता है। चंद्राचार्य चौक मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था भी बदहाल है। बड़ी संख्या में व्यापारी शॉपिंग कॉम्पलेक्सों में देर रात्रि तक खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मार्गों पर उचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होती है। शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम के अधिकारियों को अपने रवैये में बदलाव लाना चाहिए। अन्यथा नगर निगम कार्यालयों पर तालाबंदी की जाएगी। सुनील गुलाटी, राहुल अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायिक कॉम्पलेक्सों के बाहर डस्टबिन की व्यवस्था को भी लागू नहीं कराया जा रहा है। इससे व्यापारी सड़कों पर ही कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दवा का छिड़काव भी नहीं हो पा रहा है। अधिकारी कॉम्पलेक्सों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी नहीं कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती त्योहारों के मद्देनजर करनी चाहिए। नगर निगम के अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं वरना चरणबद्ध तरीके से अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दीपक अग्रवाल, संजय शर्मा, बाबूराम, योगेश पांडे, पीयूष मेहता, बबलू, राजू, नितिन शर्मा, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय द्विवेदी, धर्मेंद्र मिगलानी, पवन दवे, दीपांकर चक्रपाणी, शिवांकर चक्रपाणी, संजय शर्मा, बबलू कुमार, तुषार शर्मा, संजीव शर्मा, हिमांशु धीमान, बाबूलाल आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed