{"_id":"62826422fbdca111813789e5","slug":"torrential-rain-with-thunderstorm-in-haridwar-haridwar-news-drn4118930141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर उमस से रही आफत, शाम को बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर उमस से रही आफत, शाम को बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बाद देर शाम हुई झमाझम बारिश ने राहत बनकर बरसी। वहीं कुछ इलाकाें में आंधी चलने से पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। इससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। वहीं दूसरी ओर बारिश से जहां आम और लीची को नुकसान पहुंचा है वहीं गन्ने की फसल के लिए ये बारिश संजीवनी मानी जा रही है।
सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दिन में अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 26.5 रहा। शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से राहत महसूस की। वहीं करीब आधे घंटे की बारिश से ज्वालापुर रेल अंडरपास, चौहानान, चौक बाजार, पुरानी अनाज मंडी, ढोल्लीखाल और कनखल के लाटोवाली, कृष्णानगर में जलभराव हो गया। भगत सिंह चौक पुलिया के नीचे पानी भरने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पथरी के धनपुरा, घिस्सुपुरा, पदार्था, शाहपुर,बादशाहपुर, शेरपुर, नई कुंडी, भट्टीपुर, नसीरपुर कलां, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, शिवगढ, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़ समेत कई क्षेत्रों में आंधी चलने से पेड़ की टहनियां टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गईं जिससे लाइनों में फाल्ट हो गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही आम और लीची झड़ने से बागवानों को भी नुकसान हुआ है। लालढांग के किसान विजेंद्र कुमार, आनंद सिंह, कृपाल सिंह, प्रवीन कुमार, रतन सिंह का कहना है कि बारिश से गन्ने की फसल को काफी राहत मिलेगी। अनीस अहमद, जितेंद्र सिंह, राकेश नारंग ने बताया कि आंधी आने काफी आम गिर गया है।
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी
काफी समय से बारिश न होने से सूखने के कगार पहुंची फसलों को सोमवार की शाम हुई बारिश से संजीवनी मिल गई। बारिश न होने के साथ ही बिजली कटौती से किसान समय से फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। गन्ने और चेरी की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। किसान प्रमोद, बलवीर, आशीष शर्मा, अनुज, सुरेंद्र ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली कटौती शुरू हो गई थी। एक ट्यूबवेल से दिन भर में चारबीघा खेत की भी सिंचाई नहीं हो पा रही थी। सोमवार को आई बारिश ने सिंचाई की समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया है।