{"_id":"d772653d490544f07c11d00fa55b1b15","slug":"toppers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहार छात्र-छात्राएं कालेज में बने टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहार छात्र-छात्राएं कालेज में बने टॉपर
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Thu, 28 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड के घोषित नतीजों में हरिओम सरस्वती इंटर कालेज के होनहारों ने चमक बिखेरी है। कालेज में 10वीं कक्षा में 93 प्रतिशत और 12वीं में 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई। कक्षा 10 में उज्ज्वल सैनी ने 76.6 प्रतिशत और 12वीं में निसू सैनी ने 78 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में टॉप किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने शानदार अंक प्राप्त करने पर मेधावियों को बधाई दी। आसफनगर ग्रांट स्थित राजाबाबू इंटर कालेज में 12वीं में 87 प्रतिशत और 10वीं में 92 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। 12वीं में 77 प्रतिशत अंक पाकर प्रीति कालेज में टॉप रहीं। नेशनल इंटर कालेज में 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत और 10वीं में 72 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई।
विज्ञापन
बहादराबाद के आर्य कन्या इंटर कालेज की 12वीं कक्षा में राजपुर निवासी शिवा पुत्री इरशाद ने 85 प्रतिशत हासिल कर टॉप किया। बहादराबाद के बाल सदन विद्यालय की 10वीं कक्षा में छात्रा सलमा 80 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनीं।
विज्ञापन