{"_id":"3c27d21796813b185851c40bac831d55","slug":"topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बेटी ने बरकरार रखी टॉपर की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बेटी ने बरकरार रखी टॉपर की परंपरा
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Thu, 28 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेली लगाकर परिवार का गुजारा चलाने वाले पिता ने पांच बेटियों को पढ़ाई का उच्च मुकाम दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस बार एक बेटी ने स्कूल टॉप कर पिता का मान बढ़ाया, जबकि दो अन्य बेटियों ने इंटर व हाईस्कूल में अच्छे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
पीरगढ़ी निवासी ठेली लगाने वाले नूरजहां की बेटी अमरील ने राजकीय इंटर कालेज मंगलौर में 73.22 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। वहीं अमरील की छोटी बहन ने भी इसी कालेज में इंटर में 71 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि तीसरी बेटी ने राजकीय हाईस्कूल मानक चौक से हाईस्कूल की परीक्षा 75 प्रतिशत अंकों से परीक्षा पास कर ली है।
विज्ञापन
जहां एक ओर इस बार तीन-तीन बेटियों ने पिता को सफलता की खुशियां दी है। वहीं इससे पहले नूरजहां की दो बड़ी बेटियां चांद बीबी व चांद उस्मानी भी राजकीय इंटर कालेज की टॉपर रह चुकी है। नूरजहां का एक बेटा चांद आलम भी है। जो बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। नूरजहां को जहां अपने बेटे और बेटियों पर नाज है।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोग ठेली लगाकर बच्चों को पढ़ाई के मुकाम पर पहुंचाने के लिए प्रशंसा कर रहे हैं। प्रधानाचार्य शाने करीम सिद्दीकी ने बताया कि इस परिवार के सभी बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिसका श्रेय बच्चों की मेहनत के साथ उसके पिता के जज्बे को भी जाता है।