{"_id":"66e89d7f152e9bc2c30d2144","slug":"today-is-the-last-day-of-registration-for-admission-in-ug-and-pg-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-123083-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
धनौरी। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में यूजी और पीजी के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन है। छात्र-छात्राएं 17 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि उन्हें फीस जमा करने के लिए 19 सितंबर तक का समय दिया गया है।
यूजी और पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद पंजीकरण की तिथि को विस्तारित नहीं किया जाएगा। छात्र-छात्राएं 17 सितंबर तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि कॉलेजों में 17 सितंबर का अवकाश है। कॉलेज 18 सितंबर को खुलेंगे। इसलिए छात्र-छात्राओं को बाहर साइबर कैफे के माध्यम से या स्वयं अपना पंजीकरण करना होगा।
हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं 17 सितंबर तक अपना पंजीकरण करा लेंगे, उन्हें अपना एडमिशन ग्रांट कराने के लिए 18 अथवा 19 सितंबर को संबंधित कॉलेज में पहुंचना होगा। कॉलेज में पहुंचकर फीस जमा करने के बाद उनका एडमिशन ग्रांट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद ना तो फीस जमा होगी और नहीं एडमिशन ग्रांट किया जा सकेगा।