फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Boyfriend had murdered the teenage girl to get rid of her Haridwar Crime News

Haridwar: प्रेमी का काला सच आया सामने...पीछा छुड़ाने के लिए की थी किशोरी की हत्या, फिर शव को लगाया ऐसे ठिकाने

Fri, 16 Feb 2024 03:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 16 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने गला दबाकर किशोरी की हत्या की थी। रानीपुर कोतवाली में एसएसपी ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन
Boyfriend had murdered the teenage girl to get rid of her Haridwar Crime News
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि निकाह का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही किशोरी से पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर हत्या की थी। कट्टे में भरकर शव को गंगनहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम रानीपुर कोतवाली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि 31 जनवरी को सलेमपुर महदूद निवासी व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन पहले आसफनगर झाल से किशोरी का शव बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि किशोरी की हत्या की गई है। कॉल डिटेल खंगाली गई तो झोटा-बुग्गी चलाने वाले अजीम निवासी ग्राम सलेमपुर का नाम सामने आया। पूछताछ में पहले वह गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर टूट गया और हत्या करने की बात कबूल ली।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपी अजीम का किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किशोरी निकाह करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह उससे अपना पीछा छुड़ाना चाहता था। 27 जनवरी की रात दोनों के बीच फोन पर घंटों बात हुई। फिर घर से कहीं दूर चलने की बात कहकर मिलने के लिए बुलाया। जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को कट्टे में डालकर झोट्टा-बुग्गी से ले जाकर रेगुलेटर पुल से गंगनहर में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि अब मुकदमे को हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में था कोई और नामजद, कातिल दूसरा निकला
शुरुआत जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सहारनपुर निवासी एक युवक को मुकदमे में नामजद कर पूछताछ की गई थी। क्योंकि, किशोरी उससे भी फोन पर बातचीत करती थी। जांच आगे बढ़ी तो कहानी ही बदलती गई। पुलिस के अनुसार दूसरे युवक से बात करने का पता चलने पर आरोपी अजीम किशोरी से खफा हो गया था। बाद में फिर अजीम की किशोरी से बातें होने लगीं।

Uttarkashi: ढाई महीने बाद सिलक्यारा सुरंग को लेकर क्या है नया अपडेट, देखिए अमर उजाला की ये ग्राउंट रिपोर्ट

मोबाइल फोन के जरिये हुई शव की पहचान
किशोरी के पास दो मोबाइल फोन थे। हत्या के बाद आरोपी ने एक मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। जबकि, दूसरा फोन उसके कपड़ों में छिपा था। शव मिलने पर कपड़ों से बरामद हुए मोबाइल फोन के आधार पर ही उसकी पहचान संभव हो पाई। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed