{"_id":"60ccdd768ebc3ecc097ad428","slug":"tirth-government-wasted-100-days-haridwar-news-drn3819840104","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीरथ सरकार 100 दिन बेकार’ नारों के साथ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीरथ सरकार 100 दिन बेकार’ नारों के साथ प्रदर्शन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार विधानसभा में भी प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने ‘तीरथ सरकार 100 दिन बेकार’ के नारे लगाए।
शुक्रवार को कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि तीरथ सरकार के 100 दिन हताशा और निराशाजनक रहे हैं। केवल मुखिया का चेहरा बदला है। महाकुंभ के दौरान कोविड जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने से सरकार की पारदर्शिता की कलई खुल गई है। वर्तमान और तत्कालीन मुख्यमंत्री एक-दूसरे के कार्यकाल का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई, अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं, रोजगार, महंगाई से लेकर विकास के मुद्दे पर तीरथ सरकार बुरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले तो त्रिवेंद्र सिंह रावत के रूप में एक ‘जीरो वर्क’ सीएम थोपा। बाद में ‘जीरो विजन’ वाले तीरथ सिंह रावत को कमान दे दी। कार्यकर्ताओं ने तीरथ रावत के 100 दिन की असफलता पर प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तनुज शर्मा, अर्जून सिंह, शिशुपाल सिंह नेगी, संजू नारंग, राकेश यादव, गीता देवी, दिनेश कुमार, दिलीप सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------------
करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़: प्रवीण कुमार
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश में राम के नाम पर बने ट्रस्ट में घोटाले ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भारत की साख को नुकसान पहुंचाया है। ट्रस्ट ने घोटाला कर करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। राम मंदिर ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार बराबर की जिम्मेदार हैं।
रानीपुर मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा का चरित्र राम राम जपना, पराया माल अपना वाला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकालमें घोटालों का आरोप लगाने वाली भाजपा के शासनकाल में ही भगवान राम की जमीन को लेकर बड़ा घोटाला हो गया। ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने दो करोड़ की जमीन को चंद मिनटों बाद 18.5 करोड़ में खरीद ली। मा.सि.रि