{"_id":"620d4e84b86ce022d91cf85b","slug":"thugs-blew-70-thousand-from-woman-s-account-haridwar-news-drn4042664184","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से ठगों ने 70 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खाते से ठगों ने 70 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक हेमलता निवासी हेतमपुरी ने साइबर सेल को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में कर्मचारी हैं। उनका रोशनाबाद के एक बैंक में खाता है। इस खाते में कंपनी से वेतन आता है। महिला का आरोप है कि इस खाते से उन्होंने न तो एटीएम से और न ही बैंक में जाकर रुपया निकाला। एटीएम एवं पासबुक भी उसके पास है।
महिला का कहना है कि बीते वर्ष जनवरी माह में जब वह बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम गई तब उसके बैंक खाते में मात्र दो सौ रुपये थे। एकाउंट खाली देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। बैंक कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने अकाउंट की कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में बैंक से ट्रांजेक्शन होने का कोई एसएमएस तक नहीं मिला है। 13 से 18 जनवरी के बीच करीब 70 हजार रुपये की रकम निकालकर धोखाधड़ी की गई। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।