फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three women accused of theft arrested

सप्तसरोवर क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी महिला चोरों की टोली

Sun, 22 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Three women accused of theft arrested
सप्त सरोवर क्षेत्र में पुलिस ने यात्रियों का सामान चुुराने वाली महिला चोरों की टोली को पकड़ा है। उनके पास से तेज धार वाले पेपर कटर भी बरामद हुए हैं पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक पुलिस गश्त करते हुए कच्छी आश्रम सप्तसरोवर रोड पर पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि परमार्थ घाट के पास तीन महिलाएं घूम रही हैं। जिनकी कार्यशैली संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सूचना पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लक्ष्मी, कोमल व गायत्री निवासी झुग्गी झोपड़ी निकट सीसीआर रोडीबेलवाला बताया। महिलाओं की तलाशी लेने पर उनके पास से तेज धार वाले पेपर कटर बरामद हुए। जिसके बाद तीनों महिलाओं ने बताया कि वह पेपर कटर से लोगों की जेब काटती हैं और घाटों पर आए लोगों को सामान चोरी करती हैं। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed