{"_id":"6011a1848ebc3e332851be86","slug":"three-times-more-people-will-get-a-chance-haridwar-news-drn3689695153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गुना ज्यादा लोगों को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गुना ज्यादा लोगों को मिलेगा मौका
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा महीने में लाइसेंस बनवाने वालों को बड़ा तोहफा मिला है। अब लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए पहले से तीन गुना ज्यादा लोगों को बुलाया जाएगा। तीन महीने के लिए 29 जनवरी को सुबह स्लॉट खोल दिया जाएगा।
सरकार की ओर से यातायात नियमों को लेकर नया सख्त कानून बना दिए जाने के बाद से लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या बढ़ गई थी। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से सितंबर तक लाइसेंस बनाने का काम नहीं हो सका था। इससे बड़ी संख्या में बैक लॉग चल रहा है, लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था के तहत एक माह के लिए अभी तक स्लॉट खोलकर प्रतिदिन 36 नए लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए बुलाया जाएगा। कोरोना संक्रमण से पहले आवेदन करने वाले 14 लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए बुलाया जाता है। लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या अधिक होने से बहुत से लोगों को ऑनलाइन मिलने वाला मौका महीनेभर में नहीं मिल पाता था। पहले ही सभी तारीखों का स्लाट बुक हो जाता था। इससे फिर से उन्हें अगले महीने स्लॉट खुलने का इंतजार करना पड़ता था। अब एक महीने के स्लॉट को बढ़ाकर तीन महीने का किया जा रहा है। इससे तीन माह की किसी भी डेट में आवेदक अपना टाइम ले सकते हैं। पहले एक माह में 828 आवेदकों को लाइसेंस के लिए बुलाया जाता था। वह अब बढ़कर लगभग 2484 कर दिया गया है। इससे नए लाइसेंस बनाने वालों को राहत मिलेगी।
-----------------
29 जनवरी को सुबह दस बजे तीन महीने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए स्लॉट खुलने जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में लाइसेंस बनवाने वालों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
- मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रशासन