फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three missing teenagers found after leaving home to play

Haridwar News: खेलने के लिए घर से निकले निकले लापता हुए तीन किशोर बरामद

Sun, 22 Feb 2026 04:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Three missing teenagers found after leaving home to play
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर से खेलने की बात कहकर निकले तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर कुछ ही घंटों के अंदर तीनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार को अमित वर्मा निवासी मोहल्ला चाकलान ज्वालापुर ने सूचना दी कि उनका 11 वर्षीय पुत्र 21 फरवरी की रात करीब नौ बजे दोस्त के पास खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही अलग-अलग पुलिस टीमें गठित करते हुए खोजबीन में लगाई गई। टीमों ने परिजनों से जानकारी जुटाई, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और क्षेत्र में पूछताछ शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भी बच्चों की तलाश का संदेश प्रसारित किया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि तीनों नाबालिग मालवीय धाम के आसपास से सकुशल बरामद कर लिए गए। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसके साथ 11 और एक 14 वर्षीय दोस्त भी थे। तीनों बच्चों को कोतवाली लाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और बाद में उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed