फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three miscreants looted a bike at Purana Pathri Power House

Haridwar News: पुराना पथरी पावर हाउस पर तीन बदमाशों ने बाइक लूटी

Fri, 29 Aug 2025 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants looted a bike at Purana Pathri Power House
बहादराबाद। पुराने पथरी पावर हाउस के पास शुक्रवार शाम तीन युवकों ने एक व्यक्ति से दिनदहाड़े बाइक लूट ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुर्बान निवासी इक्कड़ खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शिवालिक नगर में दूध की डेरी है। शुक्रवार शाम डेरी बंद कर अपने भांजे के साथ निजी कलियर जा रहा था। पुराने पथरी पावर हाउस के पास गाड़ी खड़ी कर वह शौच के लिए थोड़ी दूरी पर चला गया। उसका भांजा मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। इसी बीच बाइक सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और भांजे के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग आने लगे तो बदमाश मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों से घटना की पूरी जानकारी ली। बाजार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed