{"_id":"621fa30e99cc8927c04664af","slug":"three-child-abusers-absconding-from-juvenile-home-haridwar-news-drn405425183","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर गृह से तीन बाल अपचारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर गृह से तीन बाल अपचारी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन बाल अपचारी फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह में दाखिल कराया था। इनमें एक बाल अपचारी दो बार पहले भी फरार हो चुका है।
रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे। इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही। जिसके बाद तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि दो बाल अपचारी 16 साल के हैं जबकि एक 17 साल का। इनमें से एक बाल अपचारी कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था। बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस को बाल अपचारियों के फरार होने की सूचना दे दी गई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है।