{"_id":"6801467926e71ae6c40a2692","slug":"three-arrested-with-knives-from-different-places-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-131644-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अलग-अलग जगहों से चाकू के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अलग-अलग जगहों से चाकू के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। अलग-अलग जगहों पर चाकू लेकर घूम रहे तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि चमगादड़ टापू पानी की टंकी के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए आरोपी नरेश निवासी ग्राम कोटड़ा थाना राजोल जिला केथल हरियाणा और राजीव कुमार निवासी कमलापुर मेहराब खान नबाव गंज थाना कुलडिया जिला बरेली यूपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चाकू बरामद हुए। वहीं, एसओ कनखल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि जियापोता से जमालपुर जाने वाले रास्ते किशनपुर चौक के पास से आरोपी रवि निवासी निवासी किशनपुर थाना कनखल को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को बहला-फुसलाकर पड़ोसी अपहरण कर ले गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पड़ोसी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 अप्रैल को उसकी पत्नी और वह काम से गए हुए थे। घर पर मौजूद 14 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला। आरोप लगाया कि युवक का भाई और पिता उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद