{"_id":"616456608ebc3e05ed35518d","slug":"three-accused-of-robbery-from-shopkeeper-arrested-haridwar-news-drn393075759","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकानदार से लूट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकानदार से लूट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में लूट करने के आरोपी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पूर्व किराना दुकान से तमंचे की नोक पर लूट करने वाले तीन लुटेरों को देर रात पुलिस ने बहादराबाद गंगनहर की पटरी से गिरफ्तार किया है। तीनों ने ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक महिला का मोबाइल फोन भी लूटा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महिला का मोबाइल, तमंचा, एक कारतूस, लगभग छह हजार की नकदी बरामद की है।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि बीती पांच अक्तूबर की रात अत्मलपुर बौंगला निवासी ब्रह्मपाल सिंह चौहान बोंगला बाईपास पर अपने बेटे अभिषेक के साथ किराना दुकान में बैठे थे। तभी अचानक दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि बौंगला रुड़की बहादराबाद रोड पर स्थित दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जटवाड़ा पुल की ओर से नहर पटरी होते हुए बहादराबाद आ रहे हैं।
बहादराबाद पुलिस ने नहर पटरी पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान लोहे के पुल पर मजार के पास तीन मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवकों को रोका गया। पुलिस तलाशी में युवकों के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने दुकान लूट की घटना और महिला से मोबाइल फोन लूट की बात कबूल कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों विकास सैनी निवासी भुवापुर थाना पथरी, सचिन निवासी महतोली थाना लक्सर, मोहन सैनी निवासी टिकमपुर थाना लक्सर के पास से लगभग छह हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया।