{"_id":"676d98963e615540c60cf194","slug":"threatened-to-kill-if-rape-and-kidnapping-case-not-withdrawn-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-126993-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुष्कर्म, अपहरण का केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुष्कर्म, अपहरण का केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को केस वापस न लेने पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी नाबालिग को बिलाल, गुलाम, शाहरुख अपहरण कर ले गए थे। इस संबंध में उसने मुकदमा दर्ज कराया था। उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। बिलाल काफी दिनों तक जेल में रहा। इसके बाद से ही तीनों व उनका परिवार उससे रंजिश रखता है। आरोप लगाया कि लगातार उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए बनाया जा रहा है।
आरोप है कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि 19 दिसंबर को कोर्ट से घर जाते समय रास्ते में उसे बिलाल, शाहरुख, गुलाम मिले। तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। बेटी के बयान बदलवाने के लिए कहा। ऐसा करने से मना करने पर गाली-गलौज कर हत्या की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।