फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thieves took away the transformer installed near the highway

Haridwar News: हाईवे के पास लगा ट्रांसफार्मर ले उड़े चोर

Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the transformer installed near the highway

विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर ही चोरी कर लिया गया। ऊर्जा निगम की टीम की चेकिंग के दौरान चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता रामकुमार की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि दो जुलाई की शाम को टीम के साथ ही विभागीय कार्य से जा रहे थे। तभी बहादराबाद रोड पर हाईवे पर पैटलवुड अपार्टमेंट के पास ट्रांसफार्मर में तेल, एलटी, एचटी बुसीग टूटी देख लाइनमैन को बुलाया। जब निरीक्षण किया तो मौके से ट्रांसफार्मर चोरी मिला। ट्रांसफार्मर चोरी होने से ऊर्जा निगम को करीब 69 हजार का नुकसान हुआ है। जेई की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed