फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Thieves flew away with a fork from the weighing center,

Haridwar News: तौल केंद्र से कांटा ले उड़े चोर, किसानों के सामने संकट

Mon, 08 May 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves flew away with a fork from the weighing center,

विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल के शेरपुर स्थित गन्ना तौल केंद्र से कांटा और बाट चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोरों ने शनिवार की देर रात घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है। कांटा, बाट चोरी होने के बाद किसानों के सामने गन्ना बेचने को लेकर परेशानी हो रही है।



शेरपुर में हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गन्ना तौल केंद्र पर शनिवार की रात में दस बजे कुछ चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के गन्ना तौल के उपकरण चोरी कर ले गए। इससे पहले 30 अप्रैल की रात में बादशाहपुर और नसीरपुर कलां में गन्ना तौल केंद्रों से अज्ञात चोरों ने गन्ना तौल के उपकरण व बाट चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


इधर, शुगर मिल पेराई सत्र समाप्ति की तरफ है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द अपने खेतों से गन्ने को बेचकर अन्य फसलों की तैयारी करना चाहता है, लेकिन ऐसे में तौल केंद्र से उपकरण, बाट आदि चोरी होने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन









इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन अगर ऐसा है तो मामले को दिखवाया जाएगा। जांच में मामला सही मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। -पवन डिमरी, थाना प्रभारी, पथरी





बढ़ रहीं चोरियों से दहशत

क्षेत्र में लक्सर शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्रों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। गन्ना तौल केंद्रों पर लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है। क्षेत्र में एक ऐसा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। जो गन्ना तौल केंद्रों को निशाना बना रहा है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।









शेरपुर में लक्सर शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर चोरी की घटना होने से रविवार को गन्ना खरीद का कार्य बंद रहा है। रविवार की सुबह शेरपुर गांव में अलाउंस कराकर किसानों को तौल केंद्र पर गन्ना नहीं लाने की अपील की गई। सोमवार को गन्ना तौल केंद्र पर दूसरे तौल उपकरण लगाकर गन्ना तौल कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -यशवीर सिंह, गन्ना तौल केंद्र इंचार्ज








बोले किसान



ऋषिपाल सिंह, सोहन सिंह, विनोद कुमार, अमर सिंह नायक आदि किसानों का कहना है कि रविवार को खेतों से ट्रैक्टर-ट्राली में पर्ची खरीद का गन्ना भरकर ले आए थे। तौल केंद्र पर गन्ने की खरीद नहीं होने के कारण गन्ना ट्रैक्टर-ट्राॅली में ही भरा पड़ा सूख रहा है। मिल कभी भी बंद हो सकती है, इसलिए जल्द तौल केंद्र पर खरीद शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed