फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There will be strong security in Shiva temples on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा

Sun, 27 Feb 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be strong security in Shiva temples on Mahashivratri
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिरों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए रहेंगे। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करेंगे। कई शिव मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक जिले में करीब 112 शिवालय हैं, जहां शिवरात्रि का मेला लगता है। शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या 30 है। जिले में श्रद्धालुओं के साथ ही मेला परिसर की सुरक्षा में दो कंपनी पीएसी, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 20 दरोगा, दस महिला दरोगा, दौ सौ सिपाही और करीब 50 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिवमंदिर पर बीट सिपाही सुबह से ही मौजूद रहेंगे। हल्का दरोगा से भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शहर के दक्षेश्वर महादेव मंदिर, विल्वकेश्वर महादेव मंदिर, कुंडी सौटा मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर समेत रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, मंगलौर के शिव मंदिरों की सुरक्षा पर अधिकारियों की विशेष नजर है। इसके साथ ही डीएफएमडी, एचएफएमडी के साथ ही डॉग स्क्वाएड की टीम की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही 450 के करीब पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed