फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There was power cut for five hours in two dozen villages

Haridwar News: फॉल्ट आने दो दर्जन गांवों में पांच घंटे बिजली रही गुल

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was power cut for five hours in two dozen villages

विज्ञापन
बारिश से बिजली की लाइनों में आए फॉल्ट से करीब दो दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। शनिवार को सुबह सात बजे बिजली गुल हुई और दोपहर में बारह बजे के बाद आयी है। जिससे ग्रामीणों को बिजली के साथ ही पेयजल की समस्याओं से परेशान होना पड़ा।




शनिवार को बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल रहने से शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानी माजरा आदि गांव के ग्रामीणों को बिजली-पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा। स्थानीय निवासी मनोज, विनोद, रामलाल, सोमपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही बिजली की लाइनों में फॉल्ट आ जाता है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली की लाइनों के पास खड़े पेड़ों के टहने कटवाने की मांग की है। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रभात कुमार का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली की लाइनों में फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति बंद रही है। फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed