{"_id":"6679d94e7af521667a01d8a5","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-due-to-a-bike-collision-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-119590-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बाइक की टक्कर लगने से दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बाइक की टक्कर लगने से दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर लगने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आशिक अली उर्फ पप्पू निवासी दादूपुर गोविंदपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अर्श स्कूटी से सामान लेने गया था। जहां दानिश भी खड़ा था। उसने स्कूटी हटाने के बहाने से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ खड़े पांच-छह युवकों ने स्कूटी की चाबी निकाल ली और मारपीट की।
दूसरे पक्ष के मजाहिर निवासी सलेमपुर महदूद ने शिकायत दी कि उनका पुत्र दानिश अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने जा रहा था। तभी पीछे से अर्श निवासी दादूपुर ने स्कूटी से आकर टक्कर मार दी। स्कूटी पर दो बच्चे भी बैठे थे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।