{"_id":"57fe4ec5a649457fbcc6c1d29603c2ce","slug":"there-alerts-a-day-every-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन नहीं हर रोज रहे अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन नहीं हर रोज रहे अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। एडीजी (इंटेलीजेंस) अशोक कुमार ने अर्द्धकुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर अधीनस्थों को हर वक्त चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक दिन नहीं बल्कि रोजाना सघन चेकिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन
शनिवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में एडीजी अशोक कुमार ने जिले में आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर अर्द्धकुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की। एडीजी ने कहा कि खुफिया तंत्र को बिलकुल चौकस रहना होगा। एडीजी ने कहा कि मुख्य स्नान के अलावा हर रोज सघन चेकिंग की आवश्यकता है ताकि कोई गलत मंसूबे लेकर न आ पाए। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को आपस में बेतहर तालमेल बनाकर एक दूसरे को सूचनाओं का अदान प्रदान करना होगा। बैठक में एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी अर्द्धकुंभ मेला जेआर जोशी, एसपी जीआरपी नीरु गर्ग, एसपी इटेलीजेंस वीएस कार्की, आईपीएस तृप्ति भट्ट, एएसपी श्वेता चौबे, एएसपी मणिकांत मिश्रा, एएसपी अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन