फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The youth was murdered in the greed of money

रुपयों के लालच में की थी युवक की हत्या

Sat, 11 Sep 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The youth was murdered in the greed of money
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी । - फोटो : HARIDWAR
विल्वकेश्वर रोड पर मिले शव की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस को कहना है कि गेस्ट हाउस के संचालक ने रुपयों की लालच में युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि विल्वकेश्वर रोड पर पांच सितंबर को युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी को दी थी। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के पास एक ऑटो को देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार निवासी मोहल्ला मिर्जापुर वसी किरतपुर बिजनौर हाल निवासी कबीर गेस्ट हाउस को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अरुण ने बताया कि वह सात महीने से कबीर गेस्ट हाउस में मैनेजर है। कबीर गेस्ट हाउस को रमेश प्रधान निवासी मोहल्ला मिर्जापुर वसी किरतपुर ने लीज पर लिया है। अंकित तीन सितंबर को सिंधु गेस्ट हाउस में आया था। जहां रमेश प्रधान ने उससे 1500 रुपये लेकर कमरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ने अरुण से कहा था कि उक्त व्यक्ति के पास काफी रुपया है। अरुण ने पुलिस को बताया कि इसके बाद रमेश प्रधान रात में आया और अंकित के कमरे में चला गया। रात में अंकित के कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद रमेश प्रधान नीचे आया और मुझे सोने के लिए बोला।

चार सितंबर की सुबह नौ बजे अंकित अपने कमरे में मृत मिला था। जिसके बाद रमेश प्रधान भी कमरे में पहुंचा और कहा कि पता नहीं यह कैसे मर गया। इसके बाद रमेश ने रात में ही कमरे से सामान गायब कर दिया। वहीं शव को ठिकाने लगाने के लिए रमेश ने ऑटो चालक उमेश उर्फ मोहित सैनी, धोबी कन्हैया और किशोर की मदद ली। शव को ऑटो में रखकर विल्वकेश्वर रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने किशोर, कन्हैया व मोहित को अलकनंदा घाट से अरुण के बताए पते से जाकर गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं फरार रमेश प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed