{"_id":"69a972cf8fad6bf062002d60","slug":"the-youth-was-attacked-with-sticks-and-received-15-stitches-on-his-head-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145719-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, सिर में 15 टांके आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, सिर में 15 टांके आए
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में होली के दिन गाड़ी की टक्कर के विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ममता निवासी बारहाकोठी पहाड़ी बाजार कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दीपक निवासी बड़ा पहाड़ी बाजार अपने दो साथियों के साथ नशे की हालत में उनके घर के बाहर पहुंचा। दीपक ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। आसपास के स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
आरोप है कि कुछ देर बाद जब उनके पति संजय चौहान अपने निजी वाहन को लेने घर से बाहर निकले तो दीपक और उसके कुछ साथियों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में संजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर पर करीब 15 टांके आए। लहूलुहान हालत में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू में बेहोशी की हालत में भर्ती हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।