{"_id":"626788c14af1da5e2227a14e","slug":"the-youth-immersed-in-ganges-was-not-found-the-police-was-careless-had-drowned-while-taking-a-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: गंगा में डूबे युवक का नहीं चला पता, पुलिस लापरवाह, स्नान करते डूबकर हो गया था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: गंगा में डूबे युवक का नहीं चला पता, पुलिस लापरवाह, स्नान करते डूबकर हो गया था लापता
Tue, 26 Apr 2022 11:23 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:23 AM IST
सार
पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनका कहना है कि उसके बाद पुलिस की तरफ से कोई खोजबीन नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि हो सकता है कि उस जगह पर बहने के बाद अनंत कहीं किनारे लगा हो।
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्तऋषि क्षेत्र के अग्रसेन धर्मशाला के सामने गंगा घाट पर नहाते समय लापता हुए दिल्ली के युवक का आज तक कोई पता नहीं लग पाया है। युवक के परिजनों ने हरिद्वार पुलिस पर युवक की खोजबीन करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के राजौरी गॉर्डन निवासी अश्वनी कुमार वशिष्ठ अपने बेटे अनंत वशिष्ठ (23) के साथ 15 अप्रैल को हरिद्वार आए थे। अश्वनी कुमार वशिष्ठ का कहना है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन धर्मशाला के सामने वाले घाट पर गंगा में स्नान करते समय उनका बेटा अनंत तेज बहाव की चपेट में आ गया था। अनंत गंगा में बह गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनका कहना है कि उसके बाद पुलिस की तरफ से कोई खोजबीन नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि हो सकता है कि उस जगह पर बहने के बाद अनंत कहीं किनारे लगा हो। पुलिस ने गंभीरता से अभियान चलाया होता तो उसका पता चल जाता। परिजनों का कहना है कि पुलिस 10 दिन बाद भी अनंत को नहीं तलाश पाई है। पुलिस इसमें लापरवाही बरत रही है। दूसरी तरह नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत का कहना है कि पुलिस की तरफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन